जमुई: सिकंदरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया रेफर
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 सिकंदरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग रामविलास राम के पुत्र रितेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दिव्यांग को इलाज के लिए शनिवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिव्यांग का एक पैर फ्रैक्चर होने और सिर में गंभीर चोट लगे होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।