शाहजहांपुर: नई सड़क खोदने पर डीएम ने नगर निगम को एफआईआर और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
शाहजहांपुर। अंटा-अंजान चौकी मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क को जलापूर्ति कनेक्शन के लिए खोदे जाने के मामले में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निगम को सड़क खोदने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।