महागामा: महागामा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ की बैठक, पंचायतवार समीक्षा की गई
Mahagama, Godda | May 13, 2026 प्रखंड कार्यालय महागामा के सभागार में बीडीओ के साथ पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पंचायत बार योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।