मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में 5 हजार के लेनदेन में चली गोली, NH पर हंगामा, हवाई फायरिंग से फैली दहशत
Moth, Jhansi | Apr 22, 2026 5 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर मोठ थाना क्षेत्र में केसर वाटिका के पास दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने साथियों को बुलाकर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।