धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 प्रशासनिक अधिकारी! 16-17 अक्टूबर को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस |
Kangra Express
धर्मशाला : पर्यटन नगरी धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर की ई-गवर्नेंस रिफॉर्म्स कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। सम्मेलन में केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के करीब 100 प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के अनुसार, सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने का कार्यक्रम है।
सम्मेलन में डिजिटल सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और आसान बनाने के साथ-साथ देशभर में ई-गवर्नेंस के सफल मॉडलों और प्रशासनिक सुधारों पर मंथन होगा। हिमाचल प्रदेश में आईटी और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से धर्मशाला की पहचान को मजबूती मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
📺 देखिए Kangra Express News पर पूरी खबर!
#KangraExpressNews #Dharamshala #EGovernance #HimachalNews #facebookviral #nonfollowers #NewsUpdate #FacebookPage
Kangra, Kangra | Oct 14, 2026