Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

खरसिया के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग में लहराया परचम, जीते कई स्वर्ण सहित दर्जनों पदक ▪️सेंट जॉन स्कूल के 19 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कोच चिंतामणी चक्रधारी और अनिल चौधरी के मार्गदर्शन में मिली सफलता खरसिया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया के ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ियों ने छठी राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। स्कूल के कुल 19 खिलाड़ियों ने अंडर-13 से लेकर जूनियर और सीनियर वर्ग तक में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी मेहनत और जज्बे का परिचय दिया। ▪️पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची: ▫️अंडर-13 वर्ग: - ध्रुव चक्रधारी - 27 किग्रा: स्वर्ण + रजत - रूपम राठौर - 50 किग्रा: स्वर्ण + रजत - उदित साव - 42 किग्रा: रजत ▫️कैडेट वर्ग: - पुष्पराज डनसेना - 54 किग्रा: स्वर्ण + रजत - याज्ञवल्क्य सिंह राठौर - 85 किग्रा: 2 स्वर्ण - दुष्यंत पटेल - 50 किग्रा: स्वर्ण - विवेक पटेल - 46 किग्रा: रजत + कांस्य - दक्ष कुमार - 46 किग्रा: कांस्य - प्रशांत स्वादू - 46 किग्रा: कांस्य - रौनक डनसेना - 50 किग्रा: रजत ▫️जूनियर वर्ग: - तिष्ना जयसवाल - 77 किग्रा: स्वर्ण + रजत - कामेश्वर सिदार - 71 किग्रा: रजत - वंश राठौर - 77 किग्रा: स्वर्ण - आदित्य राज - 69 किग्रा: कांस्य - हितेश जोल्हे - 52 किग्रा: रजत - शिखर गवेल - रजत - मेधानस - स्वर्ण - पुलकित - स्वर्ण - प्रज्जवल कश्यप - स्वर्ण ▫️बालिका वर्ग अंडर-15: - अंजू सिदार - स्वर्ण - हेमा वारेन - स्वर्ण - सायना - रजत - सौम्या - कांस्य ▫️सीनियर महिला वर्ग: - सुगंधी राठौर - स्वर्ण स्कूल के सभी खिलाड़ियों ने कोच चिंतामणी चक्रधारी और कोच अनिल चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। ▪️विद्यालय एवं कोच ने जताई खुशी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। कोचों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी खरसिया के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Kharsia, Raigarh | Aug 6, 2026