पोहरी: छर्च हायर सेकेंडरी विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई शपथ
Pohri, Shivpuri | Jul 23, 2026 नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी आनंद राय, प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी,थाना प्रभारी छर्च विनय शर्मा,जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।