दुर्ग: उतई जाने वाले मार्ग पर बस का इंतजार कर रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उतई जाने वाले मार्ग पर बस का इंतजार कर रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा रखकर उतई जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच मुखबीर से उसके संबंध में सूचना मिली। इस पर एक टीम तैयार कर आरोपी की घेराबंदी के लिए भेजी गई। आरोपी गोविन्द सिंह के पास 2.800 किलोग्राम गांजा जब्त किया,उसके कीतम करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है।