डिंडौरी: कारो पानी तिराहा में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, मोटरसाइकिल चालक घायल
डिंडौरी जिले के कारो पानी तिराहा में कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया । दरअसल शनिवार शाम 5:00 बजे अचानक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवा घायल हो गया घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है ।