फिरोज़ाबाद: ठारफुठा इलाके में एक्सीडेंट में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के ठारफुठा इलाके रोड क्रास करते समय राज मिस्त्री किशनपाल को तेज रफ़्तार बाइक टक्कर मारती हुई फरार हो गयी। हादसे में राजमिस्त्री किशन पाल गंभीर रूप से घायल हुआ था। मंगलवार की दोपहर राजमिस्त्री किशनपाल की इलाज के दौरान मौत हुई है। बताया जाता है किशनपाल मजदूरी के लिए जा रहा था।