फिरोज़ाबाद: अवैध असलाह के साथ वायरल वीडियो से खुला राज, थाना मटसेना पुलिस ने बीएस गैंग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
थाना मटसेना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलाहों संग वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने बीएस गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऊदर पुत्र जयवीर और अविनाश उर्फ बीटू पुत्र भारत सिंह, दोनों निवासी सटकई, शामिल हैं।