फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फिरोजाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के आरोपी को दबरई कोर्ट में मिली उम्र कैद की सजा
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता फिरोजाबाद पुलिस के खाते में दर्ज हुई है। थाना लाइनपार क्षेत्र में वर्ष 2002 में घटित हत्या एवं लूट के संगीन मामले में न्यायालय ने 22 वर्षों बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन बड़ा फैसला सुनाया है। अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र सुरेश कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई है।