फिरोज़ाबाद: जिला कारागार में बिगड़ी बुजुर्ग कैदी की तबियत, आनन-फानन में भेजा गया उपचार के लिए
थाना नारखी क्षेत्र स्थित जिला कारागार में एक कैदी यादराम पुत्र गंगाराम जो कि बुजुर्ग अवस्था में है की अचानक सोमवार रात दस बजे करीबन तबियत बिगड़ गयी। उन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। मामले में जेल अधीक्षक फिरोजाबाद ने सीयूजी नंबर पर जानकारी दी।