कासगंज: केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद सोरों ने चलाया स्वच्छता अभियान
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सोरों द्वारा काशीराम आवास कॉलोनी में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत मौजूद रहे।