खलीलाबाद: नेदुला में नई सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता परखने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल
नेदुला मोहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की और ठेकेदार को मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि नई सड़क बनने से वर्षों पुरानी जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिली है। अध्यक्ष ने कहा कि अगले दो वर्षों में सभी वार्डों व 16 गांवों में विकास कार्यों की प्राथमिकता होगी