सासनी: गांव रुदायन में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Sasni, Hathras | Aug 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायन में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक रवि ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।