कोरांव: दुघरा निवासी संजय शुक्ला की टोल प्लाजा कर्मी द्वारा स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, माता-पिता को नहीं पता
प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र स्थित दुघरा गांव के निवासी टोल कर्मी संजय शुक्ला (40) की बाड़ोपट्टी नेशनल हाईवे 52 के टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर हुई बताई जा रही है। बताया गया है कि यह वारदात 130 रुपये के टोल शुल्क को लेकर हुई। इस घटना के बाद टोल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।