आरोन: एसडीएम ने राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया, खुली पोल, मातामुंडरा और रामपुर के दुकान संचालकों को नोटिस जारी
Aron, Guna | May 20, 2026 आरोन एसडीएम महिमा चौधरी और तहसीलदार ने 20 मई दोपहर को तहसील के टंक परोरिया माता मुंडरा और रामपुर में शासकीय राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टंक परोरिया में सब कुछ सही मिला। माता मुंडरा और रामपुर की राशन दुकाने बंद मिली, सेल्समैनों को नोटिस जारी किए। इसके बाद रामपुर वेयरहाउस उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर तुलाई स्टेकिंग की जानकारी ली, आवश्यक निर्देश दिए गए।