घाघरा: गमहरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, सीएचसी घाघरा में इलाज
Ghaghra, Gumla | Oct 18, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया के समीप मोटरसाइकिल के टक्कर में पैदल चल रही एक महिला और मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल हो गए।दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भिजवाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज चिकित्सक द्वारा किया गया। घायलों में मोटरसाइकिल चालक नेतरहाट ग्राम निवासी राजेश मुंडा, गम्हरिया निवासी सत्या उराइन के नाम शामिल है