मदनपुर नवयुवक पुस्तकालय में विधायक ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार विजेता को किया सम्मानित
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक मदनपुर नवयुवक पुस्तकालय में बुधवार की शाम शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला। राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित राजकीय मध्य विद्यालय सलैया के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता के सम्मान में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता चिलमी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक तपेश्वर कुमार ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने सरकारी विद्यालय में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में जो नवाचार और समर्पण दिखाया है, वह अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दीं।सम्मानित शिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के बच्चों का है।जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान श्री गुप्ता को उमगा मंदिर का प्रतीक चित्र, अंगवस्त्र, डायरी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जदयू राज्य परिषद सदस्य ज्ञानदत्त पांडे, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, अनिल ठकराल, धनंजय सिंह, देवनंदन साव, राकेश सिंह, रत्नेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक दीपक कुमार, अशोक कुमार, महावीर कुमार, कामेश्वर कुमार, अखिलेश शर्मा, संजय मिश्रा, संतोष कुमार रजक, राजीव वर्मा, सत्येंद्र पासवान, अवधेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार सत्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#Madanpur #Aurangabad #BiharTeacherAward #RajkiyaShikshakPuraskar2026 #RajkumarPrasadGupta #MLA_PramodKumarSingh #MadanpurNavyuvakPustakalaya #BiharEducation #TeacherFelicitation