अररिया: बसंतपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 6 लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Araria, Araria | Mar 19, 2024 अररिया के बसंतपुर वार्ड संख्या 29 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में मोहम्मद मारूक, असमती, फारूक, नाजाम आदि है.