अररिया: रहीका टोला में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक
Araria, Araria | Mar 19, 2024 अररिया शहर के रहिका टोला स वार्ड नंबर 17 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 5 लाख का सामग्री जलकर राख हो गया। दरअसल आग लगने की घटना अचानक वोल्टेज बढ़ने से हो गई। इस मामले में पीड़ित गृह स्वामी कलानंद राय ने बताया कि वह घर से बाहर थे लेकिन मंगलवार शाम अचानक घर से फोन आया कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।