अररिया: मदारगंज से 93 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Mar 19, 2024 अररिया के सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मदारगंज से 93 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी युवक से आवश्यक का पूछताछ करने के बाद उसका मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में मंगलवार को करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.