अशोक नगर: शंकरपुर मगरदा में युवती से मारपीट तीन आरोपियों पर कोतवाली थाना में केस दर्ज
अशोकनगर शहर के शंकरपुर मगरदा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार,सोमवार रात करीब 9 बजे शंकरपुर मगरदा में आरोपियों ने युवती के घर के बाहर पहुंचकर उसके एवं उसकी मां के साथ अश्लील गाली-गलौज की।