गुरुआ: गुरुआ प्रखंड के बरमा पंचायत सरकार भवन में 19 मई को DM के आदेश पर सहायता शिविर का आयोजन
Gurua, Gaya | May 5, 2026 बरमा पंचायत सरकार भवन में आगामी 19 मई को DM शशांक शुभंकर के निर्देश पर सहायता शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। शिविर को लेकर संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। BDO सद्दाम हुसैन ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए BPRO अविनाश कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।