नगर नौसा: भोभी गांव में त्रयोदशी मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार एवं विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने किया
मंगलवार की संध्या 7:00 बजे नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के भोभी गांव में त्रयोदशी मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने लाल फीता काट कर किया। लोगों ने बताया कि करीब 30 वर्षों से हमें मिला प्रत्येक साल लगाया जाता है। जिसमें तरह-तरह के खेल खिलौने पकवान, एवं कई प्रकार की दुकान भी लगाई जाती है।