नगर नौसा: डीपीएस स्कूल के पास टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, भोभी गांव का एक व्यक्ति हुआ जख्मी
डीपीएस स्कूल के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी रामदयाल शाव के 19वर्षीय पुत्र प्रदुमन कुमार जख्मी हो गया। जख्मी प्रदुमन कुमार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनाथ चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफरकर दिया।