बैतूल नगर: रानीपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत नाज़ुक होने पर नागपुर रेफर
बैतूल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार रात करीब 10 से 10.30 बजे के आसपास रानीपुर रोड कमानी गेट के पास मेरिज गार्डन के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग की पहचान अतुल्ला खान के रूप में हुई है, जो मुलताई के नागपुर नाका क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर भीषण थी