चक्की: जवही गांव में रास्ते के विवाद में RJD विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, 'राइफल निकालो' कहने का आरोप
Chakki, Buxar | Apr 9, 2026 चक्की प्रखंड अंतर्गत जवहीं दीयर गांव में निजी जमीन पर सड़क बनाने का आरोप में मंगलवार की सुबह 11 बजे हुई मारपीट और सड़क तोड़ने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गुरुवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव को भी नामजद किया गया है।