माकड़ी: प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा माकड़ी तहसील ग्राम जोंधरा निवासी सोमारी मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति जयसिंह मरकाम को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की जाएगी।