नवाबगंज: मदरसे में नौकरी पर विवाद, प्रबंधक पर पत्नी और रिश्तेदार को नियुक्त करने के आरोप, जांच की मांग तेज
बाराबंकी जिले के रसौली स्थित मदरसा जामिया मदीनतुल उलूम में नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मदरसे के प्रबंधक अयाज अहमद पर अपनी पत्नी और एक रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।