Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

बिहार के मुखिया मुख्यमंत्री #नीतीश_कुमार को #बख्तियारपुर में एक युवक ने जड़ा थप्पड़ इस युवक के साथ क्या होना चाहिए कमेंट जरूर करें #cmobihar #PMOIndia #dmpatna मैं तो शर्मिंदा हूं #पुरुषोत्तम कुमार पूर्व जाप विधायक प्रत्याशी बख्तियारपुर

168.9k views | Bihar, Nalanda | Mar 27, 2022

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
.................... 
जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व एवं लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

बिहारशरीफ (नालंदा): हरदेव भवन, नालंदा में आज जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों, लोक शिकायतों, भूमि विवाद तथा राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले के विभिन्न अंचलों और अनुमंडलों की कार्यप्रणाली तथा आवेदनों के निष्पादन की स्थिति को रेखांकित किया गया।

बैठक के दौरान नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने स्वास्थ्य और जन वितरण प्रणाली की योजनाओं में तेजी लाने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को  समय-सीमा (Timeframe) के भीतर काम पूरा करने का टास्क सौंपा है। लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अगले 10 दिनों के भीतर टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शत-प्रतिशत लक्षित आबादी की टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग से प्राप्त सभी जमीनी आंकड़ों (Data) को निर्धारित समयावधि के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन (Update) कर दिया जाए ताकि मरीजों की पहचान और उनका ससमय इलाज सुनिश्चित किया जा सके। 
इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी ने राशन कार्डों के पेंडिंग आवेदनों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए निर्देश दिया है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर हर हाल में 5,000 नए व योग्य परिवारों के राशन कार्ड तैयार कर उन्हें निर्गत करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न सहायता पहुंचाना है।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
सहयोग पोर्टल (Sahyog-RTMS): नालंदा जिले में सहयोग पोर्टल के तहत अब तक कुल 14,160 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13,441 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में 719 आवेदन लंबित हैं तथा लापरवाही बरतने वाले स्तरों पर 21 शो-कॉज (कारण बताओ नोटिस) जारी किए गए हैं।

भूमि विवाद से संबंधित परिवाद: भूमि विवाद के कुल 270 मामलों में से 170 का निष्पादन किया गया है। समीक्षा सप्ताह में 14 मामलों का निष्पादन हुआ। इसमें अपर समाहर्ता स्तर पर 69%, प्रभारी पदाधिकारी (जिला राजस्व शाखा) स्तर पर 86% तथा सभी अंचलों को मिलाकर कुल 57% की प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।

अनुमंडल कार्यालय स्तर पर प्रदर्शन: अनुमंडल कार्यालयों में कुल 224 आवेदनों में से 157 का निष्पादन किया जा चुका है। निष्पादन प्रतिशत के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा 76% के साथ सबसे आगे हैं, जबकि राजगीर 73% और बिहारशरीफ 65% पर हैं।

DCLR कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदन: भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) स्तर पर प्राप्त 69 आवेदनों में से 50 का निष्पादन हुआ है। हिलसा DCLR कार्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) निष्पादन दर हासिल की है, जबकि बिहारशरीफ में 69% और राजगीर में 53% निष्पादन हुआ है। राजगीर और बिहारशरीफ कार्यालयों में 30 दिन से अधिक पुराने मामलों पर जिलाधिकारी ने खेद प्रकट करते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया।

राजस्व विभाग के कार्यालयों की रैंकिंग: अप्रैल की तुलना में मई माह में कई अंचलों की रैंकिंग में सुधार देखा गया। एकंगरसराय (रैंकिंग 18), करायपरसुराय (रैंकिंग 26) और हिलसा (रैंकिंग 63) ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है, जबकि चंडी और परबलपुर जैसी जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है, जिन्हें कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी गई।

विभागवार फीडबैक (Department wise Feedback): फीडबैक विश्लेषण में पाया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms) को सबसे अधिक 277 शिकायतें/फीडबैक मिले, जिसमें 251 नकारात्मक और 26 सकारात्मक थे। इसी तरह शिक्षा विभाग को 80 और पंचायती राज विभाग को 58 फीडबैक प्राप्त हुए।

जन शिकायत (सड़क, बिजली, पानी) समूह:
पेयजल संकट और बिजली आपूर्ति से संबंधित जन शिकायतों की समीक्षा की गई। कटरी सराय प्रखंड, नूरसराय और राजगीर प्रखंड के पथरौरा से प्राप्त नल-जल योजनाओं के ठप होने, बोरिंग खराब होने तथा बिजली के तार ढीले होने संबंधी मामलों को सूचीबद्ध किया गया। जिलाधिकारी ने PHED और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को इन जन-समस्याओं को तुरंत दूर करने का आदेश दिया।

'प्रगति यात्रा' से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा (पथ एवं भवन निर्माण): बिहारशरीफ पथ प्रमंडल: सोहसराय हॉल्ट के पास आर.ओ.बी. (ROB) सह-रोड निर्माण योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। इसके लिए 01.01.2026 को रेलवे बोर्ड को स्वीकृति हेतु सक्षम प्राधिकार द्वारा प्रस्ताव अग्रेषित कर दिया गया है तथा पूर्व मध्य रेलवे दानापुर से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

ऐतवारी बाजार से उपरौरा मोड़ (NH-82): समाहरणालय के निकट पथ निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य  प्रगति पर है। इस योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे 25.02.2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar  
Bihar Education Department
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar  
Road Construction Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। .................... जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व एवं लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। बिहारशरीफ (नालंदा): हरदेव भवन, नालंदा में आज जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों, लोक शिकायतों, भूमि विवाद तथा राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से जिले के विभिन्न अंचलों और अनुमंडलों की कार्यप्रणाली तथा आवेदनों के निष्पादन की स्थिति को रेखांकित किया गया। बैठक के दौरान नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने स्वास्थ्य और जन वितरण प्रणाली की योजनाओं में तेजी लाने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को समय-सीमा (Timeframe) के भीतर काम पूरा करने का टास्क सौंपा है। लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अगले 10 दिनों के भीतर टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शत-प्रतिशत लक्षित आबादी की टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग से प्राप्त सभी जमीनी आंकड़ों (Data) को निर्धारित समयावधि के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन (Update) कर दिया जाए ताकि मरीजों की पहचान और उनका ससमय इलाज सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी ने राशन कार्डों के पेंडिंग आवेदनों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए निर्देश दिया है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर हर हाल में 5,000 नए व योग्य परिवारों के राशन कार्ड तैयार कर उन्हें निर्गत करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न सहायता पहुंचाना है। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: सहयोग पोर्टल (Sahyog-RTMS): नालंदा जिले में सहयोग पोर्टल के तहत अब तक कुल 14,160 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13,441 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में 719 आवेदन लंबित हैं तथा लापरवाही बरतने वाले स्तरों पर 21 शो-कॉज (कारण बताओ नोटिस) जारी किए गए हैं। भूमि विवाद से संबंधित परिवाद: भूमि विवाद के कुल 270 मामलों में से 170 का निष्पादन किया गया है। समीक्षा सप्ताह में 14 मामलों का निष्पादन हुआ। इसमें अपर समाहर्ता स्तर पर 69%, प्रभारी पदाधिकारी (जिला राजस्व शाखा) स्तर पर 86% तथा सभी अंचलों को मिलाकर कुल 57% की प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। अनुमंडल कार्यालय स्तर पर प्रदर्शन: अनुमंडल कार्यालयों में कुल 224 आवेदनों में से 157 का निष्पादन किया जा चुका है। निष्पादन प्रतिशत के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा 76% के साथ सबसे आगे हैं, जबकि राजगीर 73% और बिहारशरीफ 65% पर हैं। DCLR कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदन: भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) स्तर पर प्राप्त 69 आवेदनों में से 50 का निष्पादन हुआ है। हिलसा DCLR कार्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) निष्पादन दर हासिल की है, जबकि बिहारशरीफ में 69% और राजगीर में 53% निष्पादन हुआ है। राजगीर और बिहारशरीफ कार्यालयों में 30 दिन से अधिक पुराने मामलों पर जिलाधिकारी ने खेद प्रकट करते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग के कार्यालयों की रैंकिंग: अप्रैल की तुलना में मई माह में कई अंचलों की रैंकिंग में सुधार देखा गया। एकंगरसराय (रैंकिंग 18), करायपरसुराय (रैंकिंग 26) और हिलसा (रैंकिंग 63) ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है, जबकि चंडी और परबलपुर जैसी जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है, जिन्हें कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी गई। विभागवार फीडबैक (Department wise Feedback): फीडबैक विश्लेषण में पाया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms) को सबसे अधिक 277 शिकायतें/फीडबैक मिले, जिसमें 251 नकारात्मक और 26 सकारात्मक थे। इसी तरह शिक्षा विभाग को 80 और पंचायती राज विभाग को 58 फीडबैक प्राप्त हुए। जन शिकायत (सड़क, बिजली, पानी) समूह: पेयजल संकट और बिजली आपूर्ति से संबंधित जन शिकायतों की समीक्षा की गई। कटरी सराय प्रखंड, नूरसराय और राजगीर प्रखंड के पथरौरा से प्राप्त नल-जल योजनाओं के ठप होने, बोरिंग खराब होने तथा बिजली के तार ढीले होने संबंधी मामलों को सूचीबद्ध किया गया। जिलाधिकारी ने PHED और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को इन जन-समस्याओं को तुरंत दूर करने का आदेश दिया। 'प्रगति यात्रा' से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा (पथ एवं भवन निर्माण): बिहारशरीफ पथ प्रमंडल: सोहसराय हॉल्ट के पास आर.ओ.बी. (ROB) सह-रोड निर्माण योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। इसके लिए 01.01.2026 को रेलवे बोर्ड को स्वीकृति हेतु सक्षम प्राधिकार द्वारा प्रस्ताव अग्रेषित कर दिया गया है तथा पूर्व मध्य रेलवे दानापुर से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ऐतवारी बाजार से उपरौरा मोड़ (NH-82): समाहरणालय के निकट पथ निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य प्रगति पर है। इस योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे 25.02.2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Public Health Engineering Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 13, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
 नालंदा 
____________

 आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन से संबंधित केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।
          
संबंधित पदाधिकारियों /दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग, द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 15/07/2026 (बुधवार) को दो पालियों में (10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक तथा 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक) आयोजित किया जाना है।

  बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अन्तर्गत एकल पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन की जाएगी।

 दिनांक 15/07/2026 (रविवार) को एक पाली के लिए 6744 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे।

       प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

 परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 24 स्टैटिक दंडाधिकारी, 06 जोनल  दण्डाधिकारी - सह -गश्ती दल दंडाधिकारी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 03 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

दिनांक 15/07/2026 को प्रत्येक पाली को परीक्षा के लिए परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा, उसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन/ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

         परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

 संयुक्त ब्रीफ़िंग में सभी पदाधिकारियों को  बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। 

   सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा प्रारम्भ होने के तीन घंटा पूर्व (पूर्वाहन् 07.00 बजे तक) ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा केन्द्रों को 06 (छः) जोन में विभक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दण्डाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

        संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

       परीक्षा आयोजन के अवसर पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक , दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Public Service Commission 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा ____________ आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन से संबंधित केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया। संबंधित पदाधिकारियों /दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग, द्वारा अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 15/07/2026 (बुधवार) को दो पालियों में (10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक तथा 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक) आयोजित किया जाना है। बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अन्तर्गत एकल पाली में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन की जाएगी। दिनांक 15/07/2026 (रविवार) को एक पाली के लिए 6744 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 24 स्टैटिक दंडाधिकारी, 06 जोनल दण्डाधिकारी - सह -गश्ती दल दंडाधिकारी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 03 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। दिनांक 15/07/2026 को प्रत्येक पाली को परीक्षा के लिए परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जायेगा, उसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन/ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। संयुक्त ब्रीफ़िंग में सभी पदाधिकारियों को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा प्रारम्भ होने के तीन घंटा पूर्व (पूर्वाहन् 07.00 बजे तक) ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों को 06 (छः) जोन में विभक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दण्डाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा आयोजन के अवसर पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक , दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Public Service Commission Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 13, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
.....................

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 47 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक  समस्या का निष्पादन किया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि गैर-कानूनी  तरीके से जमीन पर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर बिहारशरीफ,नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि पाँच वर्षों से रसोईया पद पर कार्यरत रहते हुए बिना कोई कारण के हटा देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से अपने नाम जमाबंदी कायम करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया नल-जल का पानी मेरे रैयती जमीन में गिराने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया बिजली का खंभा खेत से उखाड़कर अलंग (रास्ते) पर लगाने  से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे खरीदारी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा बाउंड्री करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा   अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत परवलपुर अन्तर्गत पम्प ऑपरेटर को संवेदक द्वारा वेतन नहीं देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के  पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ..................... आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 47 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक समस्या का निष्पादन किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि गैर-कानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर बिहारशरीफ,नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि पाँच वर्षों से रसोईया पद पर कार्यरत रहते हुए बिना कोई कारण के हटा देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से अपने नाम जमाबंदी कायम करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया नल-जल का पानी मेरे रैयती जमीन में गिराने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया बिजली का खंभा खेत से उखाड़कर अलंग (रास्ते) पर लगाने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे खरीदारी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा बाउंड्री करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत परवलपुर अन्तर्गत पम्प ऑपरेटर को संवेदक द्वारा वेतन नहीं देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Public Health Engineering Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 13, 2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
11 जुलाई 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 26 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
आवेदक द्वारा बताया गया कि हरगावां पैक्स में जमा किए गए धान का भुगतान नहीं मिलने एवं धान प्राप्त करने से इनकार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए अतिक्रमण नहीं हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा कर चाहर दीवारी निर्माण कार्य से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए शस्त्र लाइसेंस  निर्गत करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शस्त्र दंडाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
 पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 11 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 26 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताया गया कि हरगावां पैक्स में जमा किए गए धान का भुगतान नहीं मिलने एवं धान प्राप्त करने से इनकार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए अतिक्रमण नहीं हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा कर चाहर दीवारी निर्माण कार्य से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शस्त्र दंडाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
-----------------

 आज दिनांक - 11 जुलाई 2026 को नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा बसवनबिगहा, बिहारशरीफ में आयोजित बावन बूटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान के साथ हुआ। 
इस अवसर पर बुनकरों, शिल्पकारों, नाबार्ड के पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने सभी अतिथियों, बुनकरों एवं शिल्पकारों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले की प्रसिद्ध बावन बूटी हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
 प्रशासन इस दिशा में हरसंभव प्रयास करेगा ताकि बावन बूटी उत्पादों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती उत्पादों को बाजार से जोड़ने की है। इसके लिए केवल बिक्री ही नहीं, बल्कि उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन भी आवश्यक है। 
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ऐसे प्रदर्शनी स्थल विकसित किए जाएं, जहां आने वाले पर्यटक न केवल उत्पाद खरीदें, बल्कि उसके निर्माण की पूरी कहानी भी जान सकें। प्रत्येक उत्पाद के साथ उसकी विशेषता, निर्माण में लगा समय, उसे तैयार करने वाले कारीगरों का योगदान, प्रयुक्त सामग्री, रंग तथा उससे जुड़ी स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख भी होना चाहिए, ताकि खरीदार उस उत्पाद से भावनात्मक रूप से जुड़ सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उसके पीछे की कहानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बुनकरों से आग्रह किया कि वे अपने उत्पादों में स्थानीय उत्पाद, सांस्कृतिक विरासत और नालंदा की पहचान को प्रमुखता दें। 
उन्होंने प्रत्येक बावन बूटी उत्पाद पर क्यूआर (QR) कोड अंकित करने का भी सुझाव दिया, जिससे खरीदार उत्पाद की निर्माण प्रक्रिया, उसे बनाने वाले कारीगरों, प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर तथा विभिन्न डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का सहयोग लेकर बावन बूटी उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक किया जा सकता है। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का भी प्रयास करेगा, ताकि इस शिल्प का उत्पादन, विपणन एवं प्रचार-प्रसार और अधिक व्यापक हो तथा यह नालंदा की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित हो सके।
इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने कहा कि जीआई (GI) टैग प्राप्त होने के बाद सभी बुनकरों को उससे जोड़ा जाएगा, 
ताकि वे जीआई टैग का वैधानिक रूप से उपयोग कर सकें। 
उन्होंने बताया कि बावन बूटी उत्पादों को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में धागा उत्पादन इकाई स्थापित करने की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जाएगा, जिससे बुनकरों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान बुनकरों की ओर से नीतू कुमारी, सूरज देव एवं मणिकांत कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्पादों की मार्केटिंग उनकी सबसे बड़ी चुनौती है और उन्हें स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने बावन बूटी कला के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

बुनकरों ने यह भी सुझाव दिया कि बावन बूटी उत्पादों का उपयोग अस्पतालों, रेलवे एवं अन्य सरकारी संस्थानों में बढ़ाया जाए, जिससे उन्हें स्थायी बाजार मिल सके। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं राज्य के प्रतिष्ठित होटलों में उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध भी जिला प्रशासन से किया। जिला पदाधिकारी ने बुनकरों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी व्यवहारिक प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ----------------- आज दिनांक - 11 जुलाई 2026 को नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा बसवनबिगहा, बिहारशरीफ में आयोजित बावन बूटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर बुनकरों, शिल्पकारों, नाबार्ड के पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने सभी अतिथियों, बुनकरों एवं शिल्पकारों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले की प्रसिद्ध बावन बूटी हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रशासन इस दिशा में हरसंभव प्रयास करेगा ताकि बावन बूटी उत्पादों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती उत्पादों को बाजार से जोड़ने की है। इसके लिए केवल बिक्री ही नहीं, बल्कि उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन भी आवश्यक है। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ऐसे प्रदर्शनी स्थल विकसित किए जाएं, जहां आने वाले पर्यटक न केवल उत्पाद खरीदें, बल्कि उसके निर्माण की पूरी कहानी भी जान सकें। प्रत्येक उत्पाद के साथ उसकी विशेषता, निर्माण में लगा समय, उसे तैयार करने वाले कारीगरों का योगदान, प्रयुक्त सामग्री, रंग तथा उससे जुड़ी स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख भी होना चाहिए, ताकि खरीदार उस उत्पाद से भावनात्मक रूप से जुड़ सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उसके पीछे की कहानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बुनकरों से आग्रह किया कि वे अपने उत्पादों में स्थानीय उत्पाद, सांस्कृतिक विरासत और नालंदा की पहचान को प्रमुखता दें। उन्होंने प्रत्येक बावन बूटी उत्पाद पर क्यूआर (QR) कोड अंकित करने का भी सुझाव दिया, जिससे खरीदार उत्पाद की निर्माण प्रक्रिया, उसे बनाने वाले कारीगरों, प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर तथा विभिन्न डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का सहयोग लेकर बावन बूटी उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक किया जा सकता है। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का भी प्रयास करेगा, ताकि इस शिल्प का उत्पादन, विपणन एवं प्रचार-प्रसार और अधिक व्यापक हो तथा यह नालंदा की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित हो सके। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने कहा कि जीआई (GI) टैग प्राप्त होने के बाद सभी बुनकरों को उससे जोड़ा जाएगा, ताकि वे जीआई टैग का वैधानिक रूप से उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि बावन बूटी उत्पादों को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में धागा उत्पादन इकाई स्थापित करने की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जाएगा, जिससे बुनकरों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम के दौरान बुनकरों की ओर से नीतू कुमारी, सूरज देव एवं मणिकांत कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्पादों की मार्केटिंग उनकी सबसे बड़ी चुनौती है और उन्हें स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने बावन बूटी कला के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। बुनकरों ने यह भी सुझाव दिया कि बावन बूटी उत्पादों का उपयोग अस्पतालों, रेलवे एवं अन्य सरकारी संस्थानों में बढ़ाया जाए, जिससे उन्हें स्थायी बाजार मिल सके। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं राज्य के प्रतिष्ठित होटलों में उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध भी जिला प्रशासन से किया। जिला पदाधिकारी ने बुनकरों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी व्यवहारिक प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA

Nalanda, Bihar | Jul 11, 2026

बिहार के मुखिया मुख्यमंत्री #नीतीश_कुमार को #बख्तियारपुर में एक युवक ने जड़ा थप्पड़ इस युवक के साथ क्या होना चाहिए कमेंट जरूर करें #cmobihar #PMOIndia #dmpatna मैं तो शर्मिंदा हूं #पुरुषोत्तम कुमार पूर्व जाप विधायक प्रत्याशी बख्तियारपुर - Bihar News