बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुढाना पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डोडा पोस्त की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहनवाज पुत्र अबरार मौ. नई बस्ती भारद्वाज अस्पताल वाली गली कस्बा बुढाना का निवासी है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर काधला बुढाना मार्ग से विज्ञाना कट की ओर जाने वाला रास्ते से गिरफ्तार किया है।