मौजमाबाद: फागी उपखंड के माधोराजपुरा मोहब्बतपुरा गांव में घर में घुसा सांप, परिवार में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जयपुर जिले के माधोराजपुरा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव में एक घर में अचानक सांप घुस जाने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल घटना राधेश्याम दरोगा के घर की है, जहां सांप दिखाई देने पर परिवार के सदस्य घबराकर तुरंत घर से बाहर निकल आए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर अजय प्रजापत के निर्देश पर वन मित्र किशन योगी मौके पर पहुंचे।