बरकागाँव: बड़कागांव वन विभाग ने छापेमारी में दो अवैध आरा मशीनें जब्त कीं, मामला दर्ज
प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द पंचायत में पश्चिमी वन प्रमंडल एसीएफ ए.के.परमार के नेतृत्व में अवैध आरा मशीन संचालक को लेकर सघन छापेमारी की गई। जिसमें नापोखुर्द पंचायत के बरबनिया और धवैया टांड़ में संचालित दो आरा मशीन को उखाड़ा गया। आरा मशीन को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय ले लाया गया है। उक्त मामले में से 5 लोगों के खिलाफ बड़कागांव वन विभाग में मामला दर्ज किया गया।