पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में सशस्त्र सीमा बल (SSB) सीमांत पटना की ओर से 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा के संबंध में कई अहम जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी हरि प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट ‘SUNSAR’ का भी अनावरण किया गया। मौके पर सशस्त्र सीमा बल के कई अधिकारी और बलकर्मी मौजूद रहे। डीआईजी हरि प्रकाश ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल से टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। SSB की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर बेतिया में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न सीमांतों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge
Bettiah, West Champaran | Oct 3, 2026