आज़मगढ़: दाउदपुर में ईद पर सफाईकर्मी को मनबढ़ ने व्यक्तिगत काम करने से मना करने पर मारापीटा, ADO पंचायत संग सफाईकर्मी पहुंचे थाना
दाउदपुर ब्लॉक मिर्जापुर में सफाई कर्मचारी इंद्रेश सिंह सफाई कर रहे थे। आरोप है कि गांव के मोहम्मद मोसादिक व्यक्तिगत काम करने के लिए कहने लगा। मना करने पर गाली देने लगा। सफाईकर्मी को मारा पीटा। सफाईकर्मी ने तत्काल जिला मुख्यालय पर अपने संघ के जिला पदाधिकारियों को सूचना दिया। ADO पंचायत मिर्जापुर ब्लॉक, जिला संगठन एवं ब्लॉक संगठन मिर्जापुर के सफाईकर्मी आ गए।