मांगरौल: किशनपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कवि जगदीश निराला की अगुवाई में मंत्रोच्चार के साथ किया पौधरोपण
Mangrol, Baran | Jul 31, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के किशनपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कवि जगदीश निराला की अगुवाई में मंत्रोचार के साथ दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पौधे लगाने के बाद विद्यालय के स्टाफ ने पौधों की संरक्षण की जिम्मेदारी ली।