मांगरौल: सीसवाली थाने में थानाधिकारी का पद रिक्त कार्य हो रहे हे प्रभावित
Mangrol, Baran | Jul 30, 2024 थाना सीसवाली में थानाअधिकारी का पद कई दिनों से खाली चल रहा है। राजेंद्र प्रसाद मीणा का स्थानांतरण गत दिनों पुलिस लाइन बारा में हो गया था। उसके बाद से पद खाली चल रहा है। वर्तमान में सहायक थानाधिकारी तुलसीराम के पास चार्ज है। थानाधिकारी का पद रिक्त होने से कई कार्य प्रभावित हो रहे है।