मांगरौल: विधुत कार्यालय पर जयपुर विधुत वितरण श्रमिक संघ की मिटिग हुई सम्पन्न , पुरानी कार्यकारिणी को किया भंग
Mangrol, Baran | Jul 28, 2024 शनिवार को जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ की मीटिंग आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बृजेश गौतम जिला अध्यक्ष बारां ने की। बैठक मे बृजमोहन गोयल प्रेम प्रकाश सहित 50 सदस्य उपस्थित रहे ।बैठक में 1 सितंबर को होने वाले बारां जिला अधिवेशन पर चर्चा की गई। साथ ही सभी की सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया ।