मांगरौल: आर्दश माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर समेलन हुआ आयोजित
Mangrol, Baran | Jul 29, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांगरोल नगर का सम्मेलन आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। नगर सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य बृजेश सुमन उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जुगल मीणा ने कार्यकर्ताओं को एबीवीपी के इतिहास, सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति वर्षभर के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर प्रकाश डाला।