मांगरौल: भीम आर्मी ने बारां में बालिका के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Jul 29, 2024 मांगरोल भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी राजस्थान पीयूष वर्मा के नेतृत्व में बारां में निजी विद्यालय के शिक्षक द्वारा नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया की आरोपी शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार किया जाये।