कोडरमा: कोडरमा स्कूल सहोदया कांप्लेक्स के द्वारा इंटर स्कूल कविता वाचन प्रतियोगिता मे13 विद्यालय के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कोडरमा स्कूल सहोदय कांप्लेक्स के तत्वावधान में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन कैलाश सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। कोडरमा सहोदया कांप्लेक्स के 13 विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएस पब्लिक स्कूल को मिला। वही दूसरा स्थान सेक्रेड हार्ट स्कूल को मिला तथा तीसरा स्थान ग्रिजली विद्यालय को मिला।