कोडरमा: कोडरमा:जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी को लेकर जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया गया।