कोडरमा: विधवा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को कोडरमा कोर्ट ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई
एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने आरोपी परमेश्वर यादव पिता विष्णु यादव जयनगर के घूरमुंडा निवासी को दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम के साथ ₹30000 जुर्माना भी लगाया है।