टीकमगढ़: जरूआ: ज़मीन विवाद में खूनी हमला, महिला समेत दो घायल, पुलिस पर गलत रिपोर्ट का आरोप
जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सूबेदार स्वामी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।