नारायणगंज: पोषण सेवाओं की समीक्षा, सभी बच्चों और महिलाओं की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली पोषण सेवाओं की समीक्षा की और पोषण ट्रैकर में 100% ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के भी आदेश जारी हुए।