मिहीपुरवा के नानपारा लखीमपुर हाईवे पर गिरगिट्टी गांव के पास रविवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास एक कार में आग लग गई ड्राइवर की सूझबूझ से सभी कार सवारों की जान बची कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरीके से खाक हो गई। घटना पर पहुंची मोतीपुर थाना स्थित जालिम नगर चौकी की पुलिस ने मार्ग का आवागमन बहाल कराया सभी सवार 6 लोग सुरक्षित हैं आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा।