मिहींपुरवा: मोतीपुर पुलिस ने 75 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब और उपकरणों के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतीपुर पुलिस ने 75 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के 500 ग्राम यूरिया ढाई सौ ग्राम नौसादर मिश्रण पाउडर व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ दो अभियुक्त पाचू पुत्र सोहन निषाद निवासी उर्रा हरिद्वारी पुत्र छंगा निवासी उर्रा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।