खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लंगडी कुर्थियां गांव निवासी 18 वर्षीय युवक को दो दिन पूर्व गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं शनिवार की दोपहर 12:00 बजे खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे घायल मुबस्सिर पुत्र शब्बीर अहमद ने कार्रवाई की मांग की है।